महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी संग जान दी:बहराइच के होटल में फंदे से झूले, पति-पत्नी बताकर 9 दिन से रुके थे

Oct 02, 2026 - 15:00
0
महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी संग जान दी:बहराइच के होटल में फंदे से झूले, पति-पत्नी बताकर 9 दिन से रुके थे
बहराइच के अवध कैलाश होटल के कमरा नंबर 201 में गुरुवार देर शाम आठ बजे एक युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, दोनों खुद को पति-पत्नी बताकर 22 सितंबर से होटल में रुके थे। गुरुवार सुबह से शाम करीब पांच बजे तक वे कमरे से बाहर नहीं निकले। होटल कर्मचारियों ने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम 7:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके हुए मिले। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त ने बताया कि मृतका गौतमबुद्ध नगर की पिंकी (करीब 45 साल) थी। मृतक रिंकू श्रावस्ती के कथरा माफी पुर गांव का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। घटना के बाद शुक्रवार को होटल बंद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User