अवंती बाई कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:छात्राओं ने 'अनकही कहानियां' नाटक प्रस्तुत किया
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। संगीत विभाग की डॉ. अंकिता के निर्देशन में छात्राओं व प्राध्यापकों ने रामधुन और 'वैष्णव जन तो' भजन गाकर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया। इसके साथ ही परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया और पर्यावरण समिति की देखरेख में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। नाटक मंचन रहा मुख्य आकर्षण गांधी उद्यान में कॉलेज की नाटक टीम ने 'अनकही कहानियां' विषय पर एक शानदार नाटक प्रस्तुत किया। इसके जरिए छात्राओं ने पिछले 10 वर्षों में समाज में हुई प्रगति और विकास को बेहद खूबसूरती से मंच पर उतारा। पूरा आयोजन प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)