महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान:पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 17, 2026 - 18:33
0
महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान:पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा
बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर में एक महिला ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बंद कमरे में फांसी लगाई मृतका की पहचान शांति नगर निवासी प्रीति निषाद (25) पत्नी बबलू प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रीति ने घर के एक बंद कमरे में फांसी लगा ली। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज बताया गया है कि प्रीति निषाद और बबलू प्रजापति ने करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने परिवारों से अलग रह रहे थे। घटना के बाद आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User