राज्यपाल सांसद संतोष गंगवार की बेटी को राज्यसभा टिकट:भाजपा ने श्रुति गंगवार को यूपी से बनाया उम्मीदवार, 8 नामों का ऐलान

Oct 05, 2026 - 15:48
0
राज्यपाल सांसद संतोष गंगवार की बेटी को राज्यसभा टिकट:भाजपा ने श्रुति गंगवार को यूपी से बनाया उम्मीदवार, 8 नामों का ऐलान
बरेली के दिग्गज भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार की राजनीति में एक और बड़ी एंट्री हुई है। भाजपा ने उनकी बेटी श्रुति गंगवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को पार्टी ने यूपी से राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। सूची में श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है। संतोष गंगवार की बेटी हैं श्रुति संतोष गंगवार के दो बच्चे हैं। इनमें बेटी श्रुति गंगवार और बेटा अपूर्व गंगवार शामिल हैं। संतोष गंगवार का जन्म बरेली में हुआ और वह लंबे समय तक बरेली की राजनीति में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं। 8 बार बरेली से सांसद रहे संतोष संतोष गंगवार बरेली लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रह चुके हैं। 2019 में वह आठवीं बार लोकसभा पहुंचे थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी, लेकिन इसके अलावा बरेली से उनका लंबा संसदीय सफर रहा। 2024 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। BJP ने यूपी से 8 नाम घोषित किए भाजपा की घोषित सूची में श्रुति गंगवार के अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने इन नामों का ऐलान किया है। बरेली की राजनीति में चर्चा तेज श्रुति गंगवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बरेली में उनके पिता संतोष गंगवार की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संतोष गंगवार लंबे समय तक बरेली की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। अब उनकी बेटी को उच्च सदन के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से गंगवार परिवार की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User