महिला सुरक्षा एवं सम्मान समारोह:नारियों, खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
चन्दौली में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु 'मिशन शक्ति 6.0' के अंतर्गत 'महिला सुरक्षा एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों, खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जन-जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से बचाव और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा केंद्रों का गठन किया गया है, जहाँ परामर्श, मार्गदर्शन और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। समुदाय की भागीदारी के लिए महिला वालंटियर फोर्स का विस्तार किया जा रहा है, जो पुलिस और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)