महिलाओं की सुरक्षा का संदेश:अनूपशहर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
बुलंदशहर के अनूपशहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम के नेतृत्व में परदादा परदादी कन्या इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रैली में भाग लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से शुरू हुई रैली को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए कोतवाली परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिला आरक्षी हेल्पलाइन नंबरों से जुड़े बैनर लेकर चलीं, जबकि छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने महिला सुरक्षा और जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)