प्रिंस चौरसिया गोंडा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:दूसरी बार मिली कमान, बोले- हमेशा गरीबों की समस्याओं को उठाने का काम किया

Oct 14, 2026 - 11:32
0
प्रिंस चौरसिया गोंडा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:दूसरी बार मिली कमान, बोले- हमेशा गरीबों की समस्याओं को उठाने का काम किया
गोंडा के रहने वाले प्रिंस चौरसिया को भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंगलवार देर रात 11 के करीब सूची जारी करके इन्हें गोंडा का भाजपा पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रिंस चौरसिया को दोबारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ ही साथ प्रिंस चौरसिया को दूसरी बार गोंडा में पिछड़ा वर्ग भाजपा मोर्चा को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी मिली है। प्रिंस चौरसिया वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए जागरूक किया उन्होंने जिले के अलग-अलग विधानसभा में कार्यक्रम के करके पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का भी काम किया है। समय-समय पर जब भी पिछड़े वर्ग के साथ गोंडा में कोई भी अत्याचार या अन्याय हुआ है प्रिंस चौरसिया ने उन मुद्दों को गंभीरता पूर्वक उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भी काम किया है। बीते 5 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका है। उससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग संगठनों में अलग-अलग पदों पर रहकर के गोंडा में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। प्रिंस चौरसिया बोले- सरकारी की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया दोबारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोंडा जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रिंस चौरसिया ने कहा कि हमने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान पूरे जिले में भाजपा को और पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत करने का काम किया है। जन-जन तक सरकार की सभी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है लोगों को जानकारी देने का काम किया है। गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के मुद्दों को उठाने का काम किया है और मुझे दोबारा एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व में काम करने का मौका दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव में समाज के लोगों को एकजुट करेंगे प्रयास रहेगा की 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर के पिछड़े वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़कर के गोंडा में भाजपा को मजबूत करने का काम करें। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों हमारे कार्यकर्ताओं और हमारे पदाधिकारी ने हमें बधाई दिया है हम सबको धन्यवाद देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User