महोबा में 12 किमी फोरलेन की डीपीआर तैयार होगी:सदर विधायक की पहल पर किडारी ओवरब्रिज से ट्रॉमा सेंटर तक बनेगा रास्ता
महोबा। सदर विधानसभा क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण की दिशा में पहल हुई है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फोरलेन निर्माण की मांग रखी। इसके बाद मंत्री ने NHAI अधिकारियों को इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने किडारी रेलवे ओवरब्रिज से कैमाहा-कबरई फोरलेन स्थित ट्रॉमा सेंटर तक डिवाइडर युक्त फोरलेन बनाने की मांग रखी थी। इस प्रस्तावित मार्ग की लंबाई करीब 12 किलोमीटर है। फोरलेन बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी बेहतर और सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा। साथ ही छतरपुर और कबरई मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की बात कही गई है। विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महोबा में पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी कई परियोजनाओं को लेकर केंद्र की ओर से घोषणाएं की जा चुकी हैं। मार्च 2023 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने महोबा में 18 किलोमीटर फोरलेन बाईपास सहित कई परियोजनाओं का उल्लेख किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)