महोबा में कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग की मौत:मलबे के नीचे दबे रहे, परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
महोबा में शनिवार को कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के समय अंदर भूसा देखने गए थे। उसी दौरान मिट्टी गीली होने से मकान भरभराकर गिर गया। इसी मलबे में दब गए। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर बेटे और भतीजे ने तलाश शुरू की। खेत जाने पर बुजुर्ग को उन्होनें दबा देखा। अन्य लोगों की सहायता से सीएचसी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवाार में चीख-पुकार मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। यह घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई। नकरा गांव के रहने वाले जयपाल (58) शनिवार को गांव से बाहर खेत में बने मकान में भूसा देखने गए। थे। लगातार बारिश से कच्ची मकान की दीवारें गीली हो गई थी। अंदर जयपाल मौजूद थे। उसी दौरान मकान भरभराकर जयपाल के ऊपर ही गिर पड़ा। इसके नीचे काफी देर तक दबे रहे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनके बेटे मंगल सिंह और भतीजे मानबहादुर ने खेत जाकर तलाश की। उन्होंने देखा कि झोपड़ी गिर गई थी और जयपाल मलबे के नीचे दबे थे। परिजनों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तुरंत पनवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर रविंद्र भारती ने जांच के बाद जयपाल को मृत बताया। किसान की मौत से परिवार सदमे में है। नायब तहसीलदार विकास कुमार और लेखपाल बृजेंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा। पनवाड़ी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)