इटावा जिला अस्पताल में चलती कार पर पेड़ गिरा:तीन अधिकारी बाल बाल बचे, तेज बारिश के बीच 3 और गाड़ियां टूटी

Sep 26, 2026 - 15:23
0
इटावा जिला अस्पताल में चलती कार पर पेड़ गिरा:तीन अधिकारी बाल बाल बचे, तेज बारिश के बीच 3 और गाड़ियां टूटी
इटावा जिला अस्पताल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश के बीच डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त अस्पताल दूसरे गेट के पास खड़ा भारी-भरकम पीपल का पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में तीन कारें आ गईं, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय 108-102 सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राहुल कुमार यादव निवासी पनकी, कानपुर नगर की कार द्वितीय महिला गेट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ का अधिक भार कार के अगले हिस्से पर पड़ा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में प्रोग्राम मैनेजर राहुल कुमार यादव के अलावा 108-102 सेवा के रीजनल मैनेजर छमा सागर निवासी उड़ीसा और 108-102 सेवा के प्रभारी अमित यादव निवासी इटावा भी सवार थे। पेड़ गिरने के बाद तीनों अधिकारी सुरक्षित कार से बाहर निकल आए। दो अन्य कारें भी क्षतिग्रस्त पीपल का पेड़ गिरने से गेट के पास खड़ी दो अन्य कारें भी उसकी चपेट में आ गईं। तीनों कारों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने की तेज आवाज के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बारिश में बढ़ी लोगों की दहशत जिला अस्पताल परिसर में बारिश के दौरान पेड़ गिरने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पेड़ हटाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार तीनों अधिकारी सुरक्षित रहे। 108-102 सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक राहुल यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश के दौरान अचानक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, जबकि कार समेत पास खड़ी दो अन्य कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User