महोबा में खराद-मशीन में टी-शर्ट फंसने से मिस्त्री की मौत:काम करते समय गले में फंदा कसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Sep 28, 2026 - 19:37
0
महोबा में खराद-मशीन में टी-शर्ट फंसने से मिस्त्री की मौत:काम करते समय गले में फंदा कसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
महोबा के कबरई रोड पर एक वर्कशॉप में काम करते समय 35 साल के जगत विश्वकर्मा की मौत हो गई। खराद मशीन में उनकी टी-शर्ट फंसने से गले में फंदा कस गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जगत विश्वकर्मा ग्राम पंचायत बिलबई के दिसरापुर के रहने वाले थे। वह अपनी 'विश्वकर्मा बिल्डिंग वर्कशॉप' के मालिक और मिस्त्री थे। उनकी दुकान में कृषि यंत्र और लोहे के पाइप बनाए जाते थे। जगत खराद मशीन पर साफ्ट बना रहे थे। इसी दौरान उनकी टी-शर्ट मशीन में फंस गई। टी-शर्ट गले में लिपटकर फंदे की तरह कस गई। आसपास के दुकानदारों ने बिजली का कनेक्शन काटा और परिवार को सूचना दी। पिता राधेश्याम उन्हें महोबा जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर वरुण कुमार निर्मल ने जांच के बाद जगत को मृत बताया। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंप दिया। जगत अपने घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User