महोबा में मिड-डे मील का राशन बेचते छात्र पकड़ा गया:शिक्षकों ने चाबी देकर भेजा, पैसों से होनी थी शराब-मछली पार्टी

Sep 26, 2026 - 14:18
0
महोबा में मिड-डे मील का राशन बेचते छात्र पकड़ा गया:शिक्षकों ने चाबी देकर भेजा, पैसों से होनी थी शराब-मछली पार्टी
महोबा के चरखारी तहसील के अनघौरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मिड-डे मील का राशन ई-रिक्शे में लादकर बेचने जा रहे कक्षा 8 के छात्र को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि राशन बेचकर स्कूल में मछली और शराब की पार्टी होनी थी। वीडियो में ई-रिक्शा चालक ने बताया कि छात्र उसे साथ लाया था। छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक आशीष पाठक ने उसे राशन बेचने भेजा था, और पंकज सर ने स्कूल की चाबी दी थी। छात्र के मुताबिक, राशन के पैसों से स्कूल में शराब-मछली पार्टी होनी थी। उसने यह भी बताया कि पहले भी स्कूल के कमरों में ऐसी पार्टियां होती रही हैं, जहां बच्चों को भी शराब पिलाई जाती थी। घटना के दिन स्कूल बंद था, जिससे चाबी छात्र के पास पहुंचने पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों अजय, प्रेमनारायण, भान सिंह और सुरेंद्र कुमार ने एसडीएम चरखारी को शिकायत दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव को जांच के निर्देश दिए हैं। बंद विद्यालय से अनाज निकालने और चाबी किसके पास थी, जैसे हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। बीएसए ने कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User