अमरोहा में दो घरों से पौने दो लाख नकद चोरी:लाखों के गहने और मोबाइल भी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

Sep 26, 2026 - 14:18
0
अमरोहा में दो घरों से पौने दो लाख नकद चोरी:लाखों के गहने और मोबाइल भी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बोहरा बोहरी में बीती रात चोरों ने दो घरों में चोरी कर ली। चोर यहां से करीब पौने दो लाख नकद, लाखों के गहने और मोबाइल फोन ले गए। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। गांव में मोहम्मद इब्राहिम और इस्माइल के घरों में चोरी हुई। दोनों किसान हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी सो गए थे। शनिवार सुबह जागने पर कमरों के दरवाजे खुले और अलमारियों के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक घर से 33 हजार नकद और गहने ले गए। दूसरे घर से जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे डेढ़ लाख नकद, गहने और मोबाइल फोन चोरी हुए। चोरी का पता चलने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, केस दर्ज होगा। जरूरी सबूत जुटाए गए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User