महोबा में सामूहिक विवाह में 95 जोड़ों की शादी:एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी हुआ, परिवारों को मिली राहत

Oct 15, 2026 - 18:04
0
महोबा में सामूहिक विवाह में 95 जोड़ों की शादी:एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी हुआ, परिवारों को मिली राहत
महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को आयोजित समारोह में 95 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कराया गया। प्राकृतिक आपदा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए यह आयोजन राहत लेकर आया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। फसल बर्बादी के बीच बेटियों की शादी की चिंता शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे परिवारों के जोड़े शामिल हुए, जिनके सामने बेटियों की शादी का खर्च जुटाना चुनौती बना हुआ था। बेमौसम बारिश और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें प्रभावित होने के कारण कई परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने उन्हें आर्थिक सहारा दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह गुरुवार शाम 4 बजे तक चला। विवाह के बाद दुल्हनों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। दुल्हन उमा बोलीं- गरीब परिवारों को मिला सहारा दुल्हन उमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने गरीब बेटियों और उनके माता-पिता को बड़ा सहारा दिया है। पहले शादी के लिए कर्ज लेना पड़ता था। दहेज और मेहमानों के खान-पान की व्यवस्था का खर्च परिवारों पर भारी पड़ता था। योजना से ऐसे परिवारों की चिंता कम हुई है। दूल्हे राजकुमार ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों को शादी के लिए कर्ज लेने की मजबूरी से राहत मिल रही है। छह बहनों में एक संजेश ने बताई परिवार की परेशानी दुल्हन संजेश ने बताया कि छह बहनों की शादी की चिंता में उनके माता-पिता हमेशा परेशान रहते थे। सामूहिक विवाह योजना से परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को अपनी बेटियों की शादी कराने में मदद मिल रही है। समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User