सेवा संकल्प अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित:मऊ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, जिला पंचायत प्रशासक मनोज राय ने किया शुभारंभ
मऊ में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में जिला पंचायत प्रशासक मनोज राय ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मकसद लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना और पात्र लोगों को उनसे जोड़ना था। महिला एवं बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को सम्मान देना भी इसका उद्देश्य था। सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राम स्तुति और राजस्थानी नृत्य पेश किया। मनोज राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। इसका लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया है। ये महिला, बाल विकास और पोषण से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)