महोबामें लगा मुफ्त नेत्र शिविर, 48 मरीजों की जांच:एमएलसी ने किया शुभारंभ, चश्मे-दवाएं बांटीं, मोतियाबिंद के मरीज रेफर
महोबा के चरखारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। रामजानकी मार्केट स्थित अजय आई केयर सेंटर में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने किया। शिविर में पहुंचे 48 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें दवाएं और चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड रेफर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महोबा जिले के चरखारी स्थित रामजानकी मार्केट के अजय आई केयर सेंटर में गुरुवार समय करीब तीन बजे एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर और भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, निर्धन, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन लोगों को बहुत राहत मिलती है जो आर्थिक तंगी के कारण आंखों का सही इलाज नहीं करा पाते।शिविर में पहुंचे मरीजों का नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अजय द्वारा सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुल 48 महिला और पुरुष मरीजों के आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां और नजर के चश्मे वितरित किए गए। वहीं जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें बेहतर और निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस सेवा कार्य के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों और कस्बावासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान करन सिंह राजपूत, युवराज सिंह सेंगर समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)