महराजगंज जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर लगा:45 दिव्यांगजनों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी, प्रमाण पत्र बनेंगे

Oct 12, 2026 - 15:33
0
महराजगंज जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर लगा:45 दिव्यांगजनों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी, प्रमाण पत्र बनेंगे
महराजगंज जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें करीब 45 दिव्यांगजन अपनी जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों की एक टीम दिव्यांगजनों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पात्र लोगों को नियमानुसार प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस शिविर का मकसद दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने में मदद करना है। शिविर में डॉ. मनीष निगम, डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. रितेष कुमार गुप्ता, डॉ. रंजन कुमार सिंह और डॉ. रंजन मिश्रा जैसे डॉक्टर जांच कर रहे हैं। जिला अस्पताल में एक ही जगह जांच और प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांगजनों को काफी सुविधा मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User