सदर-ब्लॉक में 18 साल तक के बच्चों का मुफ्त आधार-पंजीकरण:रोज 50-60 लोग पहुंच रहे, नाम-पता भी बदलवा सकते हैं, जन्मतिथि में सुधार नहीं

Oct 12, 2026 - 15:33
0
सदर-ब्लॉक में 18 साल तक के बच्चों का मुफ्त आधार-पंजीकरण:रोज 50-60 लोग पहुंच रहे, नाम-पता भी बदलवा सकते हैं, जन्मतिथि में सुधार नहीं
महराजगंज के सदर ब्लॉक परिसर में 0 से 18 साल तक के बच्चों के लिए नए आधार कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं। यहां आधार कार्ड में नाम और पते जैसे जरूरी विवरणों में बदलाव की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि, केंद्र पर अभी जन्मतिथि में सुधार नहीं किया जा रहा है। आधार से जुड़े कामों के लिए केंद्र पर रोज करीब 50 से 60 लोग पहुंच रहे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नए आधार कार्ड बनाने और पुराने आधार कार्ड में जरूरी बदलाव का काम किया जाता है। बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त बनने से लोगों को सुविधा हो रही है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार से संबंधित काम तय नियमों के हिसाब से किए जा रहे हैं। केंद्र पर शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता काम कर रही हैं, जो लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आधार रजिस्ट्रेशन और बदलाव का काम करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User