महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:3 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, हेलमेट नहीं लगाने से सिर फटा, 3 गंभीर घायल, घटना CCTV में कैद

Oct 20, 2026 - 10:52
0
महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:3 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, हेलमेट नहीं लगाने से सिर फटा, 3 गंभीर घायल, घटना CCTV में कैद
महराजगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की युवक 3 फीट हवा में उछलकर सड़क के पार जा गिरा। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से उसका सिर फट गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल हैं। हादसा पास के जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा पहुंचाया। हादसे में प्रिंस चौरसिया (20) की मौत हो गई आदित्य जायसवाल (24), प्रिंस गौंड (18) और आशीष (22) घायल हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देखें 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर सरदारनगर पटेल में गणेश चौरसिया पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। फिलहाल वह साऊदी में प्राईवेट नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा चंदन सिसवा नगरपालिका में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि दूसरा बेटा राज गोरखपुर में प्राइवेट जॉब करता है। प्रिंस सबसे छोटा बेटा था। वह सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर था। पूरा परिवार गोरखपुर के मकान में रहता था। सबया में पैतृक घर मे सिर्फ बड़ा भाई चंदन ही अपना परिवार लेकर रहता था। दुर्गा पूजा में परिवार सबया आया था। प्रिंस सोमवार शाम घर से दोस्त के साथ सिसवा में दुर्गा पूजा महोत्सव देखने जाने की बात कहकर निकला था। चिरैयाकोट पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें युवक की मौत हो गई वहीं बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। घटना कोठीभार थाना क्षेत्र की है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था प्रिंस प्रिंस तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। सोमवार को वह दुर्गा पूजा महोत्सव देखने के लिए घर से निकला था। परिजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे की खबर ने परिवार को तोड़ दिया। घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। जिम के CCTV कैमरे में कैद हुई टक्कर चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 7 बजे दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास स्थित एक जिम के CCTV कैमरे में हादसा कैद हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। प्रिंस की मौत, हादसे के कारणों की जांच जारी जिला अस्पताल पहुंचते ही प्रिंस चौरसिया की मौत हो गई। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। प्रिंस की मौत से परिवार में मातम पसरा है। जिस बेटे के लौटने की उम्मीद थी, उसकी जगह अब घर में उसकी यादें रह गई हैं। -------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- शिवा हत्याकांड में मां का टूटा भरोसा, न्याय का इंतजार : मॉडल श्रद्धा का इंटरव्यू देख बोलीं- पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब निराशा है लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि जल्द गिरफ्तारी होगी, जबकि आरोपी श्रद्धा मीडिया के सामने आकर बाइट दे रही है। अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो जारी कर रही है। उसने खुद को बेकसूर बताया है। (पूरी खबर पढ़िए)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User