रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित:अरुण शर्मा बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

Oct 20, 2026 - 10:52
0
रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित:अरुण शर्मा बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में भाजपा नेता प्रोफेसर अरुण शर्मा कौन्दू ने रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती की। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता और बब्बू भैया ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। अरुण शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम सभी के आराध्य देव हैं और लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धरती से असुरों का नाश किया था। कार्यक्रम में ह्रदेश पाठक, अटल कुमार, रामहरि गोयल और धन्नू राजोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष कौशिक ने परशुराम धाम में अरुण शर्मा का स्वागत किया और उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User