महराजगंज में फार्मेसी एसोसिएशन की बैठक:9 नए इकाई अध्यक्ष घोषित; नए नियमों का विरोध, कल सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Oct 11, 2026 - 15:13
0
महराजगंज में फार्मेसी एसोसिएशन की बैठक:9 नए इकाई अध्यक्ष घोषित; नए नियमों का विरोध, कल सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, महराजगंज की रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए 9 नई इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। साथ ही, फार्मेसी क्षेत्र में सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों पर कड़ा असंतोष जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल ने सरकार द्वारा लाए गए नए नियमों को अव्यावहारिक बताते हुए उन पर चिंता व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर सोमवार (12 अक्टूबर) को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेगा। ये हैं फार्मासिस्टों की 3 प्रमुख मांगें: इन 9 इकाई अध्यक्षों की घोषणा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नए इकाई अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्षों में राकेश कुमार यादव (बागापार), शत्रुधन यादव (मिठौरा), विपिन मिश्रा (निचलौल), जितेंद्र विश्वकर्मा (परतावल), दीपक प्रजापति (चौक बाजार), आशीष रौनियार (सिसवा बाजार), सैफ अली (पनियरा), महेश प्रजापति (जखीरा) और दिलीप जी (रतनपुर) का नाम शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User