मेरठ में कोचिंग संचालक ने सुसाइड किया:कोचिंग सेंटर में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

Oct 11, 2026 - 15:13
0
मेरठ में कोचिंग संचालक ने सुसाइड किया:कोचिंग सेंटर में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की
मेरठ के कंकरखेडा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर संचालक ने रविवार को कोचिंग सेंटर के अंदर सुसाइड कर लिया। उसका शव फंदे पर लटका था। मकान मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डीसी एनक्लेव का रहने वाला अश्वनी गली नंबर 1 की न्यू सैनिक कॉलोनी में कोचिंग सेंटर चलता था। रविवार को वह घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकले, और अपने कोचिंग सेंटर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक ने फंदे पर लटके अश्वनी के शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस में आसपास के लोगों की मदद से अश्विनी को फंदे से उतरवाने के बाद कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय कोचिंग सेंटर में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल अश्वनी के सुसाइड करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी है। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User