महराजगंज में SP को सौंपा ज्ञापन:नवरात्र-दीपावली में अश्लील गानों व डांस पर रोक की मांग

Sep 30, 2026 - 19:27
0
महराजगंज में SP को सौंपा ज्ञापन:नवरात्र-दीपावली में अश्लील गानों व डांस पर रोक की मांग
महाराजगंज में आगामी नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने त्योहारों के दौरान जिले भर में अश्लील गानों और अश्लील डांस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से यह मांग भी की गई कि जिले की सभी पूजा व आयोजन समितियों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप ही कार्यक्रमों का आयोजन करें। इसके साथ ही, धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों के आसपास मांस एवं मदिरा की दुकानों को दूर रखने की अपील की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था आहत न हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला मंत्री अविनाश प्रजापति, जिला महामंत्री सूरज तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी, नगर अध्यक्ष आकाश तिवारी और चंदन सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User