महराजगंज में स्वच्छता अभियान:एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्मारकों की सफाई की
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्मारकों व आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। एनएसएस अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नियमित जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभियान में शामिल विद्यार्थियों की सराहना की। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने "स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं" का संदेश देते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)