महराजगंज त्रिमुहानी घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्देश दिए

Sep 28, 2026 - 15:30
0
महराजगंज त्रिमुहानी घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्देश दिए
महराजगंज में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर 1बजे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति तथा नदी के जलस्तर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से वर्तमान जलस्तर की जानकारी प्राप्त की तथा संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को घाट और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि घाट क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। तटबंधों की स्थिति पर भी प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर समय रहते उसका समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान राजस्व, सिंचाई, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User