प्रयागराज में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद:बात करने पहुंचे परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पुलिस से गुहार
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर में भूमिधरी जमीन और उसके रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। गयासुद्दीनपुर निवासी शंकर लाल यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में प्रार्थनापत्र देकर एक महिला और उसके पुत्रों पर जमीन व रास्ते पर कब्जा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शंकर लाल यादव का आरोप है कि गयासुद्दीनपुर में उनकी जमीन और वहां आने-जाने के रास्ते पर एक महिला और उसके पुत्र अंशु यादव, संदीप यादव और अनुज यादव ने कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि उक्त जमीन से संबंधित कोई दस्तावेज महिला के पास नहीं है। आरोप है कि कब्जे वाली जगह पर उनके परिवार की ईंटों का इस्तेमाल कर कच्ची बाउंड्री भी बना दी गई है। प्रार्थनापत्र के मुताबिक, दो दिन पहले शंकर लाल यादव के भतीजे प्रवीण और हर्ष यादव सामान लेकर वाहन से वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि महिला और उसके पुत्रों ने उन्हें रास्ते से जाने से रोकते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शंकर लाल यादव का कहना है कि सोमवार को वह अपने परिवार के लोगों के साथ कब्जे वाली जगह पर पहुंचे और बातचीत के जरिए रास्ता व जमीन खाली करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर महिला और उसके पुत्रों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और ईंट से हमला करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि उन्हें आशंका है कि विवाद के चलते उनके साथ कभी भी मारपीट या हमला किया जा सकता है। शंकर लाल यादव ने पुलिस से जमीन और रास्ते की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पूरे परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेज और मौके की स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेज और मौके की स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)