पुलिस को चकमा देकर ECI अधिकारी का पुतला फूंका:सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप

Sep 28, 2026 - 15:30
0
पुलिस को चकमा देकर ECI अधिकारी का पुतला फूंका:सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप
सुल्तानपुर में पुलिस को चकमा देते हुए कलेक्ट्रेट के ठीक सामने कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया। वहीं कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौपा है। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से कहा ये देशद्रोह की बात है। संविधान ने हमें अधिकार दिया है जो भारतीय नागरिक मत देने के योग्य है वो वोट दे सकता है। लेकिन जिस प्रकार से इनका नारा था अबकी बार 400 पार देश की जनता ने इनका मटियामेट और नेस्तनाबूत कर दिया। लेकिन ज्ञानेश कुमार एंड कंपनी ने बिल्कुल सुनियोजित तरीके से इनको प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। वोट चोरी करके, वोट डकैती करके। कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो और ये जेल जाए। और प्रधानमंत्री झूठा ढिंढोरा पीटते हैं कि सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं ये देश के अब तक के सबसे अक्षम प्रधानमंत्री हैं। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है। जहां इनका नाम नहीं है, जहां इनका निशान नहीं है वहां भी ये वोट चोरी करके अपनी सरकार ऐन केन प्रकारेण बना रहे हैं। जिसके विरोध में आज हम सड़क पर उतरे हैं। हमने आज प्रतीकात्मक विरोध करके आज अपना गुस्सा जाहिर किया है अगर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं किया है उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करके जेल नहीं भेजा जाता है तो जनता को लेकर और बड़े पैमाने पर हम प्रदर्शन करेंगे। उनका पुतला इसलिए फूंका गया क्योंकि जो उनका धर्म उनका दायित्व था उससे वो हट गए हैं। नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह होश में आओ, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो के यहां नारे लगे। यहां पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन, फिरोज अहमद, रणजीत सिंह सलूजा, जफर खान आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User