मिल्कीपुर के 4 कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:दिल्ली में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से पहले पुलिस ने रोका; पीसीसी सदस्य बोले- डरेंगे नहीं

Oct 07, 2026 - 12:06
0
मिल्कीपुर के 4 कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:दिल्ली में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से पहले पुलिस ने रोका; पीसीसी सदस्य बोले- डरेंगे नहीं
मिल्कीपुर क्षेत्र के चार कांग्रेस नेताओं को 7 अक्टूबर बुधवार को हाउस अरेस्ट किया गया। वे दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर था। हाउस अरेस्ट हुए नेताओं में पूर्वांचल प्रभारी दिनेश शुक्ला, प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, कुमारगंज कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह विक्की और यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोका। पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी और देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है। उनका आरोप है कि एसआईआर के माध्यम से करोड़ों भारतीयों के वोट काटे गए हैं और जब कांग्रेस इस मुद्दे पर सवाल उठा रही है तो सरकार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है। संजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से जुड़े सवालों पर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हाउस अरेस्ट की कार्रवाई से कांग्रेस नेता डरने वाले नहीं हैं और सरकार चाहे जितना प्रयास कर ले, पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User