मिनी ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला:गंभीर घायल हुए, बेटी बाल-बाल बची; पिता को झांसी रेफर किया
ललितपुर में रविवार रात करीब 9 बजे हादसा हुआ। राजघाट मार्ग पर पिसनारी बाग मोहल्ले के पास मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। साथ मौजूद 5 साल की बेटी बाल-बाल बच गई। बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था परिवार सेवनीखुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय संजय किलेदार अपने 7 वर्षीय बेटे अजय और 5 वर्षीय बेटी अर्पणा के साथ बाजार गए थे। सामान खरीदने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजघाट की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बेटी दूर जा गिरी, सुरक्षित बची टक्कर लगते ही संजय और अजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं अर्पणा झटके से दूर जा गिरी। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। पिता की हालत गंभीर, झांसी रेफर हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। संजय और अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)