सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप पर सोनभद्र में साइकिल चलाकर प्रदर्शन

Oct 04, 2026 - 22:58
0
सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप पर सोनभद्र में साइकिल चलाकर प्रदर्शन
सोनभद्र मे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर मे नगर में साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता साइकिल लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे जा रहे हैं। उनका कहना था कि प्रारूप-6 के दुरुपयोग के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रमोद यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है। जीवित लोगों को मतदाता सूची में मृत दर्शाए जाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को एक वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया के माध्यम से इस संवैधानिक अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। सरोज भारती ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर दलित समुदाय के लोगों के नाम चुन-चुनकर काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बरतते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सुरक्षित रखा जाना चाहिए। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि जिस तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, वह बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को उसके संवैधानिक मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में राजमणि पटेल, मनीष केडिया, अशोक केवट, गोपाल गुप्ता, दिनेश शर्मा, मोहन बैसवार सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User