ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर से टकराई, एक मौत:मथुरा में हादसा हुआ, आगरा जा रहे प्रतापगढ़ के परवेज की जान गई

Oct 04, 2026 - 22:58
0
ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर से टकराई, एक मौत:मथुरा में हादसा हुआ, आगरा जा रहे प्रतापगढ़ के परवेज की जान गई
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रविवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआईएसएफ कैंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार प्रतापगढ़ निवासी परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराई कार पुलिस के अनुसार रविवार को चार्ली कंट्रोल के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, परवेज पुत्र रियाजुद्दीन निवासी हंडोन नाहर का पुरवा, थाना लालगंज, प्रतापगढ़, अपनी कार से आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीआईएसएफ कैंप के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल परवेज को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक रोहित उज्ज्वल को पुलिसकर्मियों के साथ पंचनामा की कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भिजवा दिया गया। तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार, अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनी होने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User