संतकबीरनगर में बेटे को बचाने आए पिता की हत्या:रुपयों के विवाद में हो रही थी मारपीट, सीने में चोट लगने से मौत

Oct 10, 2026 - 09:56
0
संतकबीरनगर में बेटे को बचाने आए पिता की हत्या:रुपयों के विवाद में हो रही थी मारपीट, सीने में चोट लगने से मौत
ग्राहक से सामान के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान अपने बेटे को बचाने पहुंचे 58 वर्षीय चिरंजीव जायसवाल भी मारपीट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चिरंजीव जायसवाल का बेटा शिवम रेलवे स्टेशन के सामने होटल चलाता था। शुक्रवार की देर रात एक ग्राहक सामान लेने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचा। वहां सामान उपलब्ध नहीं होने पर उसे बगल की दुकान पर भेज दिया गया। आरोप है कि ग्राहक सामान लेने के बाद बिना पैसे दिए वहां से चला गया। इसके बाद दुकानदार महेंद्र जायसवाल ने सामान के पैसे शिवम से मांगने शुरू कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शिवम भोजन का होटल चलाता है। बेटे को बचाने पहुंचे पिता, मारपीट में गई जान विवाद के दौरान मारपीट की सूचना मिलने पर चिरंजीव जायसवाल अपने बेटे को बचाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान महेंद्र जायसवाल, अमरनाथ और रिंकू समेत चार लोगों ने शिवम के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे चिरंजीव को भी पीट दिया गया। मारपीट में सीने में चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User