मिर्जापुर में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश:प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Oct 09, 2026 - 20:12
0
मिर्जापुर में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश:प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
मिर्जापुर। पितृ विसर्जन के अवसर पर जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में शनिवार, 10 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। पितृ विसर्जन के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के अवकाश का प्रावधान है। इसी के अनुपालन में जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के दायरे में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User