मिर्जापुर में 3 अक्टूबर से पुलिस भर्ती की PET:एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, एसपी ने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

Oct 01, 2026 - 22:55
0
मिर्जापुर में 3 अक्टूबर से पुलिस भर्ती की PET:एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, एसपी ने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश
मिर्जापुर में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे लेकर जनपद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश बैठक में एसपी ने परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन कराने को कहा। एसपी ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा के दौरान तय प्रक्रिया के अनुसार ही कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। सुरक्षा और ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा परीक्षा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तथा परीक्षा के सुचारु संचालन से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User