मिर्जापुर में दुष्कर्म और नाबालिग भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Oct 05, 2026 - 21:47
0
मिर्जापुर में दुष्कर्म और नाबालिग भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
मिर्जापुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हलिया और लालगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। हलिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना हलिया में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। सोमवार को उपनिरीक्षक श्यामलाल पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवमनि निवासी अहुगीकलां, थाना हलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में नामजद तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी भीम यादव पुत्र लालबहादुर यादव उर्फ सेक्रेटरी गंगासायर, थाना लालगंज को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User