शिक्षक दंपती हत्याकांड में ड्राइवर पर गहराया शक:दो अन्य पर भी शक, पैसों के लालच में हुई हत्या; फुट फुटेज और एक चप्पल से सुलझी गुत्थी
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में सात दिन पहले हुए सरकारी प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) और पत्नी विनीता (43) हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने काफी हद तक सुलझा ली है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच में ड्राइवर राकेश ही वारदात का मुख्य सूत्रधार सामने आया है। जांच में यह भी पता चला है कि हत्या की पहले से कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी, बल्कि स्कूल में रखी रकम की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की नीयत बदल गई। कुंभी डडिया में मंगलवार को शिक्षक दंपती के शव मिले थे। पुलिस ने ड्राइवर राकेश से अलग-अलग कई बार पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि मुकेश सिंह ने स्कूल परिसर स्थित अपने आवास में निर्माण कार्य और शिक्षकों के वेतन के लिए बड़ी रकम रखी थी। इसी रकम की जानकारी आरोपियों को थी। इसके बाद रात में आरोपी स्कूल पहुंचे और कमरे में चाबी तलाशने लगे। पत्नी ने आरोपी को डांटा तो फावड़े से हमला सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कमरे में चाबी तलाश रहे थे, तभी किचन में खाना बना रहीं विनीता सिंह वहां पहुंच गईं। उन्होंने एक आरोपी को देखकर उसे डांट दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने पास रखे फावड़े से विनीता पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर मुकेश सिंह बाहर आए तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उन पर भी हमला कर दिया।
वारदात के समय तीन लोगों की मौजूदगी जांच में सामने आया है कि घटना के समय करीब तीन लोग वहां मौजूद थे। पुलिस अब उनकी भूमिका और वारदात में शामिल होने के साक्ष्यों को जोड़ रही है। हत्या के बाद आरोपी स्कूल से रकम लेकर निकल गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे मुख्य वजह स्कूल में रखी नकदी थी। मोबाइल कुएं में फेंका, पानी निकालकर तलाश आरोपियों ने मृतका का मोबाइल पास के कुएं में फेंक दिया था। शनिवार शाम पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मशीन लगाकर कुएं से पानी निकलवाया। पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की तलाश कर रही है, ताकि वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके। शक भटकाने के लिए किए छोटे यूपीआई ट्रांजेक्शन सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने जांच को भटकाने के लिए स्टाफ और अन्य लोगों के नंबरों पर 100-200 रुपये के छोटे यूपीआई ट्रांजेक्शन भी किए। इससे पुलिस का शक उन लोगों पर जा सके, जिनके नंबरों पर रकम भेजी गई। घटनास्थल पर 100-200 रुपये के नोट बिखरे मिले, जबकि 500 रुपये के नोटों की गड्डियां गायब थीं। पुलिस अब नकदी, मोबाइल और यूपीआई ट्रांजेक्शन को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… शिक्षक मर्डर केस, UPI से हुए ट्रांजेक्शन:स्कूल में नोट बिखरे, सीसीटीवी बंद और कुत्ते की मौत ने बढ़ाया शक सुल्तानपुर के कादीपुर में सरकारी प्रिंसिपल और मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन की जांच के बाद कई कड़ियां जोड़ने में जुटी है। निजी स्कूल में मिले छोटे नोट, मृतक के यूपीआई से हुए संदिग्ध ट्रांजेक्शन, घटना से पहले सीसीटीवी खराब होना और सुरक्षा के लिए रखा गया कुत्ता पहले ही मर जाना जांच का हिस्सा बन गया है। पुलिस की जांच में अभी किसी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। एसपी विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)