मिर्जापुर में सपा ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ अभियान:8 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च, चुनाव आयोग पर BJP एजेंट की तरह काम करने का आरोप
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी ने 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' अभियान शुरू किया है। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में जोनल और सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर बात हुई।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। यादव ने कहा कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में सही मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने इस काम की कड़ी निंदा की है।
'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत 8 अक्टूबर को जिले में एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल ने की और संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इसमें सुरेंद्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, राजेश भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)