गोंडा सपा जिलाध्यक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित बयान:ज्ञानेश कुमार को बताया शैतान; पद से हटाते हुए फांसी देने की मांग
गोंडा। सपा कार्यालय पर शनिवार शाम 4 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने चुनाव में कथित गड़बड़ी की जांच और ऐसे मामलों में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। हुसैन ने ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को शैतान बताया। पद से हटाते हुए फांसी देने की मांग की। कहा, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही दावा किया कि सपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ‘युवाओं के भविष्य का सवाल’ अरशद हुसैन ने कहा कि जिन युवाओं ने 2014 में नरेंद्र मोदी और 2017 में योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया, उनके भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि मतदाता के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष के जरिए ही लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कथित तौर पर वोट काटकर सरकार बनाई गई है, वहां चुनाव प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। बैजनाथ दुबे ने भी लगाए आरोप सपा के पूर्व कटरा बाजार विधायक बैजनाथ दुबे ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटों में कथित धांधली की गई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। ज्ञानेश कुमार हैं मुख्य चुनाव आयुक्त निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)