मिर्जापुर में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार:सड़क पर घायल हालत में मिला, हालत गंभीर; मंडलीय अस्पताल में भर्ती

Oct 16, 2026 - 23:15
0
मिर्जापुर में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार:सड़क पर घायल हालत में मिला, हालत गंभीर; मंडलीय अस्पताल में भर्ती
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक सड़क पर घायल हालत में मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट लगी थी। युवक को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गले पर चोट देखकर जुटे ग्रामीण घायल की पहचान अघौली गांव निवासी रोहित (24) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक के घायल होने की वजह की जांच स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ रोहित ने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देहात कोतवाली पुलिस के अनुसार, युवक के घायल होने की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User