कानपुर में शिक्षक को लूटकर फेंकने वाले लुटेरे अरेस्ट:ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने सवारी बनकर दिया था वारदात को अंजाम
कानपुर की हनुमंत विहार थाने की पुलिस ने चलती आटो में शिक्षक को पीटकर लूटने और भौंती बाइपास के पास फेंकने में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बदमाशों की पहचान सेन पश्चिम पारा के अर्रा, सागरपुरी निवासी हर्ष साहू और नौबस्ता के रेसकोर्स मैदान के पास रहने वाले निखिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को एफसीआई गोदाम, समाधि पुलिया के पास से पकड़ा। दोनों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल आटो और दो अन्य आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पितृ विसरजन के बाद घर लौटने के दार हुई थी वारदात कानपुर देहात के अकबरपुर के गोपाल विहार निवासी हरविंद कुमार गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक हैं। बीती 9 अक्टूबर को वह पितृ विसर्जन के लिए अवकाश लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे उन्होंने नौबस्ता चौराहे से भौंती बाइपास जाने के लिए ई-आटो में सवार हुए। उसमें पहले से तीन-चार लोग सवार थे। आटो के एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचते ही चालक के पास बैठा युवक पीछे आकर बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने शिक्षक को दोनों ओर से घेरकर पीटा और मोबाइल व जेब में रखी नकदी छीन ली। आरोपितों ने यूपीआइ पिन पूछकर उनके खाते से 43,600 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद चलते आटो से शिक्षक को भौंती बाइपास के पास नीचे फेंककर फरार हो गए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जिस बैंक अकाउंट में शातिर बदमाशों ने पैसे ट्रांसफर कराए और मोबाइल नंबर की मदद से दोनों बदमाशों तक पुलिस पहुंची। फरार बदमाशों की तलाश दबिश दे रही पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान सेन पश्चिम पारा के अर्रा, सागरपुरी निवासी हर्ष साहू और नौबस्ता के रेसकोर्स मैदान के पास रहने वाले निखिल यादव के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को दबिश देकर अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया। डीसीपी साउथ ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लूट में शामिल अन्य बदमाशों और आटो की तलाश में पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)