मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम:खेतासराय में सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की छात्राओं को दी सलाह
जौनपुर के खेतासराय के डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज मानीकला में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन और विपरीत परिस्थितियों में सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि छेड़खानी, धमकी या किसी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं डरें नहीं, बल्कि तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करने, अनजान लोगों से संपर्क नहीं करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से स्कूल-कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. वकील नजीर अहमद ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)