मिशन शक्ति में बालिकाओं को मिली जिम्मेदारी:महानगर थाने में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दक्षिता और निमिषा
लखनऊ में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महानगर थाने में विशेष पहल की गई। इसके अंतर्गत दक्षिता शेट्टी और निमिषा शेट्टी को एक दिन के लिए थाने का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान दोनों बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में उन्हें पुलिस के कामकाज से परिचित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से दोनों बालिकाओं को पुलिस की भूमिका और समाज में महिला सुरक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिला। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल को बालिका सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)