मिस्त्री ने इंतजार करने को कहा तो भड़का सिपाही, मारपीट:चित्रकूट में दुकानदार आमिर ने लगाए आरोप, SP ने जांच का भरोसा दिया
चित्रकूट जिले में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही पर बाइक मिस्त्री से मारपीट करने का आरोप लगा है। मिस्त्री का कहना है कि बाइक ठीक करने में देरी होने पर सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सिपाही अतीक अहमद दुकानदार आमिर को अपनी गाड़ी में बैठाकर डाक बंगले ले गया। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। यह घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित मिस्त्री ने दोपहर 12 बजे एसपी अरुण कुमार सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही अतीक अहमद अपनी बाइक ठीक कराने प्रयागराज रोड स्थित मोटरसाइकिल की दुकान पर पहुंचा था। उस समय मिस्त्री आमिर दूसरे ग्राहक की मोटरसाइकिल ठीक कर रहा था। उसने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)