मिठवल में सेवा संकल्प कार्यक्रम:विकास कार्यों को गति देने का संकल्प, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
सिद्धार्थनगर में सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक मिठवल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह और जिला विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, जनसंपर्क और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर जनता के बीच रहकर संवाद बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर विकास की दिशा में प्रयास करने की बात कही गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को समझने और उनके समाधान के लिए संवाद किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)