मीटर रीडर सुभासपा सचिव अरविंद राजभर से मिले:गाजीपुर में कम मानदेय और नौकरी जाने की धमकी से परेशान
गाजीपुर में बिजली विभाग के मीटर रीडरों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर से मुलाकात की। वे कम मानदेय और नौकरी जाने की कथित धमकी से परेशान थे। रीडरों ने उन्हें एक पत्रक सौंपा, जिसमें आउटसोर्स निगम में शामिल करने और न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान की मांग की गई है। मीटर रीडरों ने बताया कि जिले में करीब 300 कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटर रीडिंग, बिलिंग और बिल देने का काम करते हैं। यह काम मेसर्स टीडीएस कंपनी के जरिए कराया जा रहा है। रीडरों का कहना है कि उनसे प्रोब, ओसीआर और बिलिंग टारगेट जैसी कई जिम्मेदारियां करवाई जाती हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें पूरा मानदेय नहीं मिलता। रीडरों ने आरोप लगाया कि कई कर्मचारियों के बैंक खाते में हर महीने सिर्फ 2 से 3 हजार रुपए ही आते हैं। उनका कहना है कि जब वे न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान मांगते हैं, तो उन्हें काम से हटाने की धमकी दी जाती है। कई सालों से विभाग के लिए काम करने के बावजूद उनकी नौकरी सुरक्षित नहीं है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। रीडरों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें आउटसोर्स निगम में शामिल किया जाए, रोजगार की सुरक्षा दी जाए और न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान तय किया जाए। अरविंद राजभर ने उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे संबंधित मंत्री से बात करके इस मामले को सही जगह उठाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)