कंपाइन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत:बेटी गंभीर घायल, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कंपाइन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे मानपुर पिपरिया निवासी हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। उनकी बेटी पलकदीप गंभीर रूप से घायल हो गई। वह बेटी को बंडा कस्बे के स्कूल से बाइक पर घर लेकर जा रहे थे। मानपुर पिपरिया-मोहददीनपुर मार्ग पर हुआ हादसा हरजिंदर सिंह अपनी बेटी के साथ मानपुर पिपरिया-मोहददीनपुर मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई कंपाइन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पिता को मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हरजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटी पलकदीप की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक फरार टक्कर के बाद कंपाइन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हरजिंदर के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे हरजिंदर हरजिंदर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी गुरमीत कौर और एक बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हरजिंदर की मौत से परिवार में मातम छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)