मियागंज में सीएचसी गांधी जयंती मनाया:स्वास्थ्यकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ, चलाया सफाई अभियान
उन्नाव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी स्टाफ ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे सीएचसी सभागार में शुरू हुआ। डॉ. वर्मा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को आजादी की राह दिखाई। उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर को साफ रखना जरूरी है, क्योंकि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राम प्रकाश यादव, जितेंद्र पाल, कुलदीप सिंह, उदय भान और विकास प्रजापति समेत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और एएनएम मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और सीएचसी परिसर में सफाई अभियान चलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)