स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाएं आयोजित:GPDP रिफॉर्म उत्सव भी मना, SWM नियमों पर चर्चा और पौधरोपण भी हुआ

Oct 03, 2026 - 09:21
0
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाएं आयोजित:GPDP रिफॉर्म उत्सव भी मना, SWM नियमों पर चर्चा और पौधरोपण भी हुआ
औरैया में "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" के तहत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं हुईं। "स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत" थीम पर GPDP रिफॉर्म उत्सव भी मना। ग्राम विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। इन ग्राम सभाओं में SWM नियम, 2026 को लागू करने और स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका पर बात हुई। गांवों की मौजूदा स्वच्छता का जायजा लेकर स्वस्थ गांवों के लिए कदम उठाए गए। अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" पहल में पौधरोपण हुआ। ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने और स्वच्छ गांव बनाने के लिए पौधे लगाने को प्रोत्साहित किया गया। औरैया के बवाइन, अस्ता, रामपुर राम सहाय में जल अर्पण दिवस समारोह हुआ। इसमें विधायक गुड़िया कठेरिया, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अधिकारी शामिल हुए। बवाइन में जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया।वभाग्यनगर की बूढ़ादाना ग्राम सभा में जिलाधिकारी बृजेश कुमार समेत अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण, कचरा प्रबंधन व ग्राम विकास में भागीदारी की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User