सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी:बोले- 'तोते में जान बसी है, तकलीफ हुई तो सरकार गिर जाएगी'; मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

Oct 10, 2026 - 16:16
0
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी:बोले- 'तोते में जान बसी है, तकलीफ हुई तो सरकार गिर जाएगी'; मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार दोपहर 3 बजे पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान उनके संघर्ष और योगदान पर चर्चा हुई। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी नेताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने चुनाव आयोग पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "तोते के अंदर जान बसी है, अगर तोते को तकलीफ हुई तो पूरी सरकार गिर जाएगी।" उनके इस बयान में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए। एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने बीजेपी पर यादव और मुस्लिम पीठासीन अधिकारियों को हटाने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघी मानसिकता वाले लोगों को ड्यूटी दी जा रही है। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक इंद्रजीत सरोज, एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा रामकरण निर्मल, आनंद मोहन पटेल, हाजी ओवैस हसन, कैलाश चंद्र केशरवानी, चंद्रजीत सिंह, गुलाम हुसैन, अनवार खान, अनिल यादव, शिव मोहन चौधरी, शादाब, रईस, सोनी चौधरी, विभा यादव और अनुराधा यादव समेत कई सपा नेताओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User