पंकज चौधरी बोले- 2027 में भाजपा बनाएगी हैट्रिक सरकार:सपा देख रही मुंगेरीलाल के सपने, दिव्या मित्तल का चुनाव लड़ना उनका निजी फैसला
देवरिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार शाम करीब छह बजे देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र स्थित गहिला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सूबेदार सत्यवान समेत तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। बोले- सपा के लोग देख रहे मुंगेरीलाल के सपने पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग ‘मुंगेरीलाल के सपने’ देख रहे हैं, जिन्हें देखने से उन्हें रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता ने दंगा वालों को हटाकर गंगा वालों को सत्ता में लाया था।” उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी जनता भाजपा को सत्ता में लाएगी और पार्टी प्रदेश में हैट्रिक सरकार बनाएगी। दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने पर क्या बोले? पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। वह किसी भी दल से और कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी और भाटपार रानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)